लाडनूं में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम में सामूहिक पाठ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्री रामआनन्द गौशाला लाडनूं में नौ दिन चलेगा रामचरित मानस का पाठ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम में सामूहिक पाठ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई,

श्री रामआनन्द गौशाला लाडनूं में नौ दिन चलेगा रामचरित मानस का पाठ

लाडनूं (kalamkala.in)। श्रीराम आनन्द गौशाला लाडनूं के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार से श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण कार्यक्रम में सामूहिक पाठ का शुभारंभ सिंहल पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी संत श्री क्षमाराम जी महाराज के पावन सान्निध्य में किया गया।इससे पूर्व यहां राहूगेट के पास स्थित रामद्वारा से भव्य कलश यात्रा और संत क्षमाराम जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामद्वारा व खाखीजी की बगीची बालाजी मंदिर (बस स्टैंड) से गौशाला तक निकाली गई। इसमें शीश पर जल भरा कलश व नारियल लिए हुए सुसज्जित महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष करते महिला-पुरुषों में धार्मिक उत्साह अपूर्व रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ सभी श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस के पाठ में भाग लिया। यह श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण का आयोजन आगामी 30 सितंबर तक चलेगा। प्रथम दिवस के पाठ के लिए यजमान के रूप में रामकिशन पीपलवा, राजकुमार जांगीड़, चम्पा लाल प्रजापत एवं संजीव रस्तोगी सपत्नीक बैठे। नवाह्न पारायण के प्रथम दिवस संयोजक हनुमानमल जांगीड़, सुशील पीपलवा, पुरुषोत्तम सोनी, ललित सोनी, सुरेश चौहान, महेश चौहान, पार्षद सुमित्रा आर्य, सरोज स्वामी, पं. रामचन्द्र शर्मा, शिवशंकर बोहरा, राजेश चौहान, अजय कुमार चौहान, अंजना शर्मा, सुशील शर्मा दाधीच, प्रेमप्रकाश सोनी, भोज कंवरी मारोठिया, संतोष सांखला, सांवरमल प्रजापत, पुरुषोत्तम सोनी, हंसराज सोनी, ब्रजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, मदन गोपाल नवहाल, गोपाल स्वामी, पार्षद मोहनसिंह चौहान, लूणकरण शर्मा, पार्षद रेणु कोचर, सीताराम गौतम आदि श्रद्धालुजन एवं गौशाला परिवार उपस्थित रहे। प्रथम दिवस के प्रारंभ में मंच का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now