राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से डीडवाना में, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के 75वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीबीए श्रीकांत क्लब की बैठक आयोजित, निकाली जाएगी रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से डीडवाना में,

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के 75वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीबीए श्रीकांत क्लब की बैठक आयोजित, निकाली जाएगी रैली

अबरार अली बेरी, पत्रकार। डीडवाना
(kalamkala.in)। राजस्थान बास्केटबॉल संघ अपने 75वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने जा रहा है। हीरक जयंती के अवसर पर सीनियर बास्केटबॉल (महिला/पुरुष) का आयोजन आगामी 9 से 12 अक्टूबर तक डीडवाना में होने जा रहा है, यह प्रतियोगिता इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि डीडवाना में 25वीं रजत जयंती 1974 में, 50वीं स्वर्ण जयंती 1999 में और अब 75वीं हीरक जयंती 2025 में आयोजित होने जा रहा है। नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि बैठक में आवास, भोजन, आयोजन, मैदान, परिवहन, अतिथि सम्मान सम्बंधी समितियों को विस्तारित रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।उद्घाटन समारोह से पूर्व दोपहर एक बजे अग्रसेन भवन, अजमेरी गेट से रवाना होकर एक रैली राजकीय महाविद्यालय खेल प्रांगण पहुंचेगी, जहां प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ होगा।

एक ख्वाब था, जो पूरा होने जा रहा है

बैठक के बाद राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आयोजन मेरी जिंदगी का वो ख्वाब है, जो मैंने हमेशा देखा है। आज मुझे पचास साल का समय इस मैदान पर हो गया है। मैं चाहता हूं इस आयोजन की तारीख इतिहास में अमर हो जाए। राठौड़ ने कहा कि आप सब उनकी ताकत हो, वे अकेला कुछ नहीं हैं। बैठक में श्रीकान्त क्लब के अध्यक्ष नरपत सिंह राठौड़, महावीर ओझा, रमाकांत सारस्वत, आयोजन समिति के अध्यक्ष जेपी पंसारी, तारेश कुमार शर्मा, सैय्यद नईमुद्दीन, डॉ. गणेश सैनी, रघुनाथ सिंह, गुमान सिंह, जीवराज सिंह, मोहम्मद नईम, विवेक रंजन सिंह, अनंत शर्मा, अशोक सारस्वत, सुरेश कुमार, गोविंद गुर्जर, केपी सिंह, मान सिंह, नवीन सोनी, कृष्ण मोहन शास्त्री, वरुण गौड़, मुतलिब कोटवाल, बजरंग पंवार सहित बड़ी संख्या में बास्केटबॉल से जुड़े लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now