लाडनूं पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हरनाथ पूनिया निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हरनाथ पूनिया निर्वाचित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पेंशनर समाज के चुनावों में सर्वसम्मति से हरनाथ पूनिया को अध्यक्ष चुना गया है। यहां गौरव पथ स्थित श्री सुभाष उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में सम्पन्न इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य इंदरचंद जांगिड़, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम स्वामी और तुलसीराम रैगर के साथ जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोकुल वैष्णव, राजेंद्र प्रसाद, मनवर उस्मानी, हमिद की देखरेख में निर्वाचन किया गया। चुनाव सर्वसम्मति से हुए और हरनाथ पूनिया को पेंशनर समाज लाडनूं का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर स्थानीय शाखा के वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर शर्मा, नारायण लाल स्वामी, वैद्य पुरुषोत्तम शर्मा, बंकट शर्मा, रमेश वर्मा, सूर्य प्रकाश सिखवाल, सीताराम वर्मा, रामनिवास मिर्धा, छगनलाल गर्वा, छिगना राम रैगर, सदासुख मेघवाल, भंवर माली, संदीप माथुर, ओम भाटी, सवाई सिंह, बजरंग बड़गूजर, सोमदत नेहरा, अगमचंद शर्मा, प्रभु दयाल रैगर, मोहनलाल जानी, नंदलाल वर्मा, संतोष कुमार भोजक, महावीर प्रसाद प्रजापत, इकराम अली, मनोहर खान, संयोजक रेवंत सिंह नरूका, गोपाल सोनी, मोहम्मद अहमद, धनराज स्वामी, श्याम सुंदर सोनी, मानाराम परिहार, रामस्वरूप, भंवराराम बुरड़क और अन्य सदस्य तथा सुभाष बोस स्कूल के प्रिंसिपल भंवरलाल मील उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now