आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एनएसएस छात्राओं ने किया पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एनएसएस छात्राओं ने किया पौधारोपण

लाडनूं।kalamkala.in शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के निर्देशन तथा संरक्षण में जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में आवश्यकतानुरूप अलग-अलग जगह 10 पौधे लगाए गए। इन पौधों की सुरक्षा और देखभाल का दायित्व भी संभालने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल.जैन, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवारी, एनएसएस इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. प्रगति भटनागर, द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. आयुषी शर्मा आदि के साथ संकाय सदस्य, एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकायें तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now