लाडनूं के हीरावती की चोरियों को 55 दिन बीते, ग्रामीण बोले- अब भी पुलिस के हाथ हैं रीते, ग्रामीणों का धरना 48वें दिन भी रहा जारी, ज्ञापन देकर मांगों को फिर से दोहराया और आंदोलन तेज करने की थी चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हीरावती की चोरियों को 55 दिन बीते, ग्रामीण बोले- अब भी पुलिस के हाथ हैं रीते,

ग्रामीणों का धरना 48वें दिन भी रहा जारी, ज्ञापन देकर मांगों को फिर से दोहराया और आंदोलन तेज करने की थी चेतावनी

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव हीरावती व आसपास में गत 31 अगस्त को हुई तीन चोरी की वारदातों के बाद पिछले 47 दिनों से ग्रामीण यहां तहसील के सामने धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को 48वें दिन भी लोगों का धरना जारी है और प्रतिदिन की तरह ही धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन यहां सौंप कर अपनी मांगों को दोहराया। उपखण्ड मुख्यालय के सामने क्षेत्रवासियों द्वारा दिये जा रहे इस धरने को विभिन्न संगठनों बार संघ लाडनूं, शिक्षक संघ शेखावत राष्ट्रीय व अम्बेडकर, पेंशनर समाज लाडनूं, व्यापार मण्डल, स्वामी समाज, मेघवाल समाज, मुस्लिम समाज, निजी शिक्षण संस्थाएं व किसान संघों द्वारा सहयोग व समर्थन दिया गया। धरनार्थियों ने चेतावनी दी है कि समय रहते यदि चोरियों का खुलासा नहीं किया जाता है, तो बाजार बन्द करवाने व चक्का जाम कर आन्दोलन को उग्र रूप देने पर उन्हें बाध्य होना पड़ेगा।

55 दिन बाद भी नहीं मिल पाई पुलिस को पूरी सफलता

सर्व समाज संघर्ष समिति लाडनूं की ओर से दिए गए इस ज्ञापन में इस मामले में जबावदेह एवं जिम्मेदार अधिकारियों को कडे़ निर्देश देकर चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व पीड़ित व्यक्ति को राहत प्रदान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 31 अगस्त को ग्राम हिरावती में हुई चोरी की तीन वारदातों को 55 दिन बीत जाने बाद भी चोरी का खुलासा व माल बरामदगी नहीं की गई है। कई गांवों में हुई सैकड़ों घोरियों का खुलासा आज दिन तक पुलिस के द्वारा नहीं किया गया है, जिसके चलते पुलिस के प्रति आम जनता में भारी रोष व आक्रोश है। इन चोरियों के साथ ही पिछली 17 अगस्त को हिरावती में ही 3 विद्युत ट्रांसफार्मरों की चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज होने के बावजूद अभी तक उसका भी कोई सुराग नहीं मिला है।

ज्ञापन में फिर से उठाए अपने सभी मुद्दे

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि हिरावती व आस पास के क्षेत्र में हुई चोरियों के प्रकरण में स्थानीय पुलिस की नाकामी के चलते जांच एस.आई.टी गठित कर करवाई जाये। चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में व्यापक गश्त बढ़ाई जाये।ज्ञापन में स्थानीय पुलिस थाने में लम्बे समय से स्टाफ के कार्यरत होने से थानाधिकारी सहित पुलिस थाना के पूरे स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से स्थानान्तरण किया जाने की एवं दोषी अधिकारी को निलम्बित कर जन आक्रोश को कम करने के साथ ही किसी काबिल एवं ईमानदार अधिकारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ कर्मियों को लगाये जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही ज्ञापन में आरोप लगाए गए हैं कि लाडनूं पुलिस की मिलीभगत के कारण क्षेत्र में लगातार चोरी, नशाखोरी, वैश्यावृति, मादक पदार्थों का विक्रय आदि घटनाएं बढ रही हैं। सूचनाएं देने के बावजूद इनमें पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती है। ज्ञापन की प्रतियां पुलिस महानिदेशक जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर, जिला कलेक्टर डीडवाना एवं पुलिस अधीक्षक डीडवाना को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में अयूब खां मोयल, सुखाराम सारण, विकास बुरड़क, तिलोकचंद खिलेरी, मदनलाल बेरा, दुर्गाराम, पूसाराम डूडी, प्रेमाराम सारण, प्रेमदास स्वामी, राम डूडी, नाथूराम आदि शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now