ओवर ब्रिज के काम में लगे 3 मजदूर पिकअप पलटने से हुए घायल, टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ओवर ब्रिज के काम में लगे 3 मजदूर पिकअप पलटने से हुए घायल,

टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने पहुंचाया अस्पताल

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। यहां छापर रोड पर मारुति-सुजुकी शोरूम के सामने बीती रात करीब 11.15 बजे छापर साइड से आ रही एक पिकअप गाड़ी दो-तीन पलटी मारकर सड़क के साइड में गड्ढे में गिर गयी, जिससे उसमें बैठे 3 लोग घायल हो गए। राहगीर कैलाश प्रजापत, ललित पारीक, त्रिभुवन लाटा, प्रवीण तथा अन्य ने तीनों को बाहर निकाला और टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भागीरथ की सहायता से सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल लाकर उनका इलाज शुरू करवाया। घायलों में विवेक (30) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नरहड़, (नवलगढ़-झुंझुनूं), हरीश (30) पुत्र मोहन शर्मा निवासी पलवल (हरियाणा), विकास (26) पुत्र सुरेश जाट निवासी दुर्जनपुर (जींद हरियाणा) हैं। इनमें हरीश के ज्यादा चोट लगी होने की वजह से उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है।सभी घायल रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में मजदूर है। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सुजानगढ़ से हेड कांस्टेबल सत्यनारायण मौके पर और अस्पताल में पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। कैम्पर किस वजह से पलटी, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now