लाडनूं सहित जिले के सभी मदरसों व अल्पसंख्यक छात्रावासों में वंदेमातरम् गीत का गायन, व्याख्यान, स्वदेशी संकल्प आदि कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सहित जिले के सभी मदरसों व अल्पसंख्यक छात्रावासों में वंदेमातरम् गीत का गायन, व्याख्यान, स्वदेशी संकल्प आदि कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना (kalamkala.in)। राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले के अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मदरसों, अल्पसंख्यक छात्रावासों तथा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में देशक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृद्ध करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि जिला डीडवाना में स्थित विभिन्न मदरसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम वन्देमातरम गीत का सामूहिक गायन देशभक्ति गीत, स्वदेशी संकल्प रैली, पोस्टर चार्ट प्रतियोगिता, वन्देमातरम पर व्याख्यान व इतिहास की जानकारी, स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन एवं उपयोग, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के विभिन्न मदरसों में मदरसा शिक्षा अनुदेशक जिला कोर्डिनेटर इमरान खान, ब्लॉक कोर्डिनेटर डीडवाना मोहम्मद नईम, कुचामन ब्लॉक कोर्डिनेटर खालिद गोहम्मद, मकराना गयूर मोहम्मद, परबतसर नईम, लाडनूं अख्तर भाटी ने अपने-अपने ब्लॉक के मदरसों में सदर एवं सचिव तथा शिक्षा अनुदेशकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करवाया। जिले के अल्पसंख्यक छात्रावासों में कुचामनसिटी में वार्डन सीमा विश्नोई, मकराना में अब्दुल कादिर, मोहम्मद रेहान, सोहेल खान, सैयद बिलाल, आसिफ हुसैन, लाडनूं बालक छात्रावास में वार्डन अजय कुमार एवं बालिका छात्रावारा लाडनूं में वार्डन नर्मदा ने अपने-अपने छात्रावास के बालक एवं बालिकाओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थित्ति में वन्दे मातरम गीत का व्याख्यान, सामूहिक गायन स्वदेशी संकल्प एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजन किये गये।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

  1. Rss वाले जबरदस्ती धर्म को थोप रहे है अफ़सोस.. नेतागिरी कही और भी चला सकते है. 😔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now