जसवंतगढ़ के डाबड़ी पुलिया के पास शराब लेकर आते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ के डाबड़ी पुलिया के पास शराब लेकर आते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ पुलिस ने डाबड़ी पुलिया के पास एक कट्टे में शराब भर कर पैदल-पैदल ही जसवंतगढ़ की तरफ आते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 पव्वे अवैध देशी शराब से भरे हुए बरामद किए हैं। पुलिस ने मुलजिम आमीन खान (35) पुत्र पप्पू खान मुसलमान निवासी मिण्डासरी के खिलाफ धारा 19/54 राज. आब. अधि. 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जसवंतगढ पुलिस थाने से सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां अपने साथ कांस्टेबल श्याम सुन्दर, मुकेश कुमार व वाहन चालक श्रवण राम 11 नवम्बर को गश्त के लिए रवाना होकर जसवन्तगढ, कसूम्बी, डाबड़ी में गश्त करते हुए डाबड़ी बस स्टैण्ड पर पहुंचे, तो किसी खास मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार वे डाबड़ी पुलिया के पास पहुंचे। वहां एक व्यक्ति पैदल-पैदल हाथ में कट्टा लिये आ रहा था। जिस पर गाड़ी से उतरकर उसको रुकवाया, तो पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे घेरा डालकर पकड़ लिया गया। मुलजिम आमीन खान पुत्र पप्पू खान मुसलमान निवासी मिण्डासरी के कब्जे में प्लास्टिक के कट्टे में शराब से भरे 56 पव्वे मिले। उसके पास शराब अपने कब्जे में रखने व परिवहन करने के सम्बन्ध में लाईसेन्स या कोई परमिट नहीं मिला। तब पुलिस ने धारा 19/54 राज. आब. अधि. 1950 के तहत कार्यवाही करते हुए मुलजिम को गिरफ्तार किया और पकड़ी गई शराब को जब्त किया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now