लाडनूं की उचित मूल्य की 11 दुकानों के आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार आज, कुल 25 अभ्यर्थियों के हैं आवेदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की उचित मूल्य की 11 दुकानों के आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार आज, कुल 25 अभ्यर्थियों के हैं आवेदन

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए स्थायी दुकानदारों के चयन के लिए साक्षात्कार होंगे। जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका ने बताया कि जिला रसद कार्यालय डीडवाना में 14 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से साक्षात्कार होंगे। प्रवर्तन निरीक्षक वीरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि इस साक्षात्कार में दुकानदारों के चयन के लिए लाडनूं उपखण्ड स्तरीय रसद आवंटन सलाहकार समिति के मनोनीत सदस्य के रूप में लादूसिंह धूड़ीला, रामसिंह रैगर, दिव्या माथुर, सत्यनारायण शर्मा, लालचंद प्रजापत, शांति देवी को नियुक्त किया गया। इस साक्षात्कार में 11 उचित मूल्य की दुकानों के लिए 25 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें से लाडनूं शहर में दो रिक्त व 1 नव सृजित दुकान के लिए 7 अभ्यार्थियों व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 8 स्थायी दुकानों के लिए 18 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now