पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जयंती पर समारोह और सवामणी आज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जयंती पर समारोह और सवामणी आज

लाडनूं (kalamkala.in)। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष में 14 नवम्बर शुक्रवार को मालासी रोड स्थित करणी निवास में भव्य समारोह एवं सवामणी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में करणी सिंह ने कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी जनसेवा की प्रेरणा आज भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देती है। बैठक में घिरड़ौदा सरपंच भवानी सिंह, मूल सिंह, नितेश माथुर, गौतम दत्त शास्त्री, गोविंद सिंह, लादु सिंह धूड़ीला, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, जयपाल सिंह, बजरंग सैन, सुशील शर्मा, जावेद खान, श्रीरामा राम साख, मुकेश शर्मा, सुरेश खींची, कुलदीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now