निर्माण कार्य में सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता- एक्सईएन साहू, रुडिप की सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निर्माण कार्य में सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता- एक्सईएन साहू,

रुडिप की सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल पर श्रमिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने कहा कि निर्माण कार्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ग्लोव्स आदि का नियमित उपयोग करें। किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य, शॉर्टकट या जोखिमपूर्ण गतिविधि नहीं करें। खुद तथा टीम के अन्य सदस्यों की सुरक्षा पर बराबर ध्यान दें। कार्यस्थल को स्वच्छ रखें, ताकि मौसमी बीमारियों एवं संक्रमण का खतरा कम हो।

एक श्रमिक की लापरवाही से पड़ सकती है पूरी टीम जोखिम में

सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने कहा कि सुरक्षा को केवल नियम न मानकर व्यक्तिगत जिम्मेदारी और टीम वर्क समझा जाए। एक श्रमिक की लापरवाही पूरी टीम को जोखिम में डाल सकती है। सहायक अभियंता रियाज़ अहमद ने बताया कि सुरक्षा केवल नियम ही नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा करने वाली आदत है। उन्होंने श्रमिकों को बताया कि ऊंचाई पर कार्य करते समय फॉल-प्रोटेक्शन बेल्ट अनिवार्य है एवं सभी को यह बेल्ट कैसे पहनना और लगाना है, यह पता होना चाहिए।

हर श्रमिक रोज अपनी सुरक्षा जांच करे

रूडिप टीम के असलम खान ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक प्रतिदिन कार्य शुरू करने से पहले अपनी सुरक्षा जांच (Safety Checklist) करें और दुर्घटना रोकने को अपनी पहली जिम्मेदारी मानें। उन्होंने श्रमिक कार्ड योजना और उसके लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी। कार्यशाला में सेफ गार्ड नवल किशोर, मेल नर्स घनश्याम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। ललिता, टिंकू, विश्वजीत, विजय, कृष्णा, सुप्रिया, अंजलि सहित सभी श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now