लाडनूं क्षेत्र के किसानों के लिए फिर से खोला गया विशेष पोर्टल, अब मिलेगा फसल खराबे का मुआवजा, भाजपा नेता करणीसिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ तहसीलदार से मिल पूरी करवाई राजकीय प्रक्रिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के किसानों के लिए फिर से खोला गया विशेष पोर्टल, अब मिलेगा फसल खराबे का मुआवजा,

भाजपा नेता करणीसिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ तहसीलदार से मिल पूरी करवाई राजकीय प्रक्रिया

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा क्षेत्र के किसानों को हुए फसल ख़राबे (नुकसान) की रिपोर्ट दर्ज करने हेतु राज्य सरकार द्वारा विशेष पोर्टल चालू कर दिया गया है। इस बारे में लाडनूं के तहसीलदार (भू.अ.) अनिरुद्ध देव पांडेय ने जिला कलेक्टर (सहायता) को खरीफ फसल वर्ष 2025 संवत् 2082 में अतिवृष्टि से फसल खराबा की गिरदावरी 7डी की रिपोर्ट भिजवाने बाबत पत्र क्रमांक भू.अ./2025/3061, दिनांक 24-11-2025 के प्रसंग में कलेक्टर के पत्र क्रमांक प.11 () ()/ सहायता/7डी/2025/राजकाज दिनांक 21.11.2025 की पालना में दिया है। पत्र के अनुसार राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अत्यधिक बरसात/अतिवृष्टि से बाढ़ जैसी स्थिति से खरीफ वर्ष 2025 संवत् 2082 में बोयी गयी फसलों से बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में तत्काल गिरदावरी करवाकर खराबा रिपोर्ट (7 डी) चाही गई है। तहसील क्षेत्र लाडनूं में खरीफ वर्ष 2025 संवत 2082 में बोयी गयी फसलों में बेमौसम बरसात/ अतिवृष्टि से नुकसान 7 डी की सूचना संलग्न कर भेजी गई है।

राज्य सरकार और कलेक्टर के आदेशों की पालना के लिए सौंपा ज्ञापन

यह कार्य लाडनूं के भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के निरन्तर प्रयासों के बाद संभव हो पाया है। मंगलवार को भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह एक प्रतिनिधि मंडल के साथ तहसील पहुंचे और तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय से वार्ता की एवं एक ज्ञापन भी सौंपा। करणीसिंह व प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को पत्र देकर लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात के कारण हुए फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट मंगवाने और किसान भाइयों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग दोहराई गई व राज्य सरकार के आदेशों की पालना करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि जिला कलेक्टर को रिपोर्ट देकर फसल खराबे की पुनः जांच करवाकर जांच रिपोर्ट मंगवाई जाये और किसान बन्धुओं को जिला डीडवाना-कुचामन की अन्य तहसीलों की तरह ही फसल-खराबे का उचित मुआवजा दिलवाया जाए। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी फसल खराबे की तहसीलदार सूची जारी की गई थी, जिसमें डीडवाना-कुचामन जिले की लाडनूं तहसील का नाम नहीं था, जबकि लाडनूं तहसील के सभी गांवो में 50 से 70 प्रतिशत तक खराबा हुआ है।

प्रतिनिधि मंडल मिला तहसीलदार से और दोहराई मांग

इस सम्बन्ध में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने पूर्व में 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लाडनूं तहसील को भी खराबे में शामिल करने हेतु निवेदन किया था तथा दूरभाष पर भी बात की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए लाडनूं को भी खराबे में शामिल कर मुआवजा देने हेतु निर्देश दिए। इससे पूर्व भाजपा नेता करणी सिंह ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को भी 9 अक्टूबर को एक पत्र दिया था और फसल खराबे में लाडनूं क्षेत्र के लिए फिर से गिरदावरी की मांग की थी। अब फिर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल के स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार से मिलने के बाद पोर्टल पर खराबा दर्ज करवाया गया, जिसमें लाडनूं तहसील के समस्त गांवों में खराबा दर्शाया गया है। इस प्रतिनिधि मण्डल में हनुमान प्रसाद शर्मा, देवाराम पटेल, गणेश चंबराल तथा एडवोकेट गोरधन सिंह थे। इसके बाद फिर से मंगलवार को ही विशेष पोर्टल का काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार ने बताया कि इसके तहत किसानों को बहुत जल्दी इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने भी तहसीलदार को इस बारे में ऑर्डर दे दिया है।राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जब फसल खराबे हेतु छूटे हुए गांवों/तहसीलों की रिपोर्ट दोबारा मांगी गई, तो लाडनूं तहसील के सभी 105 गांवों में 33 से 50 प्रतिशत तक फसल खराबे का अंकन करवाया गया।

करणीसिंह ने पूरी करवाई प्रक्रिया

ठाकुर करणी सिंह के मंगलवार को स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय से रिपोर्ट जिला कार्यालय भिजवाने की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। साथ ही सम्पूर्ण तहसील के किसानों के मुआवजे का प्रस्ताव जिला कार्यालय भेज दिया गया है। इसके लिए लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति और भाजपा नेता करणीसिंह के प्रति आभार जताया गया है कि उनकी इस महत्वपूर्ण मांग फसल ख़राबे (नुकसान) की रिपोर्ट दर्ज करने पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशील होकर विचार किया और आदेश जारी करवाए। इस बारे में भाजपा नेता करणी सिंह ने कहा कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण काफी फसलें खराब हुई है, लेकिन प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारी बरसात से पूर्व ही फसल खराबे की रिपोर्ट आनन-फानन में ही बनाकर प्रस्तुत कर दी, जिससे किसान बन्धु उचित मुआवजे से वंचित रह गए थे। आज फिर से पोर्टल चालू होगा, जिससे किसान भाइयों को फायदा होगा। उन्होंने मांग की है कि लापरवाही की अतिरिक्त जिला कलेक्टर से जांच करवा कर और फसल खराबे की पुनः जांच करवाकर जांच रिपोर्ट मंगवाई जाये और किसान बन्धुओं को जिला डीडवाना कुचामन की अन्य तहसीलों की तरह ही फसल-खराबे का उचित मुआवजा दिलवाया जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now