पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का लिया जायजा
जल्द होगा पैच वर्क कार्य

मूण्डवा ( कलम कला न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। निकटवर्ती गांव रूण में क्षतिग्रस्त सड़क की न्यूज़ प्रकाशित होते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बुधवार को इस सड़क का जायजा लिया। जानकारी के तहत कनिष्ठ अभियंता अजयपाल माकड़ ने इंदिरा कॉलोनी के पास से होकर गुजरती हुई रूण -भटनोखा सड़क का निरीक्षण किया और आसपास के कॉलोनी वासियों से भी जानकारी ली। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इस सड़क की खबर प्रकाशित होते ही हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है और जल्द ही यहां पर पैच वर्क का काम शुरू होगा तथा जीएलआर के मोड़ के पास खतरनाक खड्डे को भी सही करवा दिया जाएगा, कॉलोनी वासी अब्दुल लतीफ ने मौके पर बताया कि बरसात के मौसम में यह सड़क तलैया बन जाती है और उचित जल निकासी नहीं होने की वजह से यहां पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं और कई घरों में पानी घुस जाता है इसीलिए सड़क पर नाले बनाने जरूरी है। इसी प्रकार रूण ग्रामसेवक राजेंद्र मिर्धा ने बताया कि वार्ड पंच पारसी देवी मेघवाल के घर के सामने स्थित गंदे पानी की निकासी के नाले को भी साफ करके पानी को निकालने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू करवा देंगे। विभाग के सहायक अभियंता मुकेश ढाका ने बताया कि वैसे गांव रूण से भटनोखा होते हुए खींवसर तक जाने वाली यह सड़क नवीनीकरण के तहत स्वीकृत हो चुकी है, मगर उससे पहले हम क्षतिग्रस्त सड़क को सही करवाएंगे और झाड़ी कटिंग करवाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now