हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां चरम पर,खिलाड़ी बहा रहे पसीना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां चरम पर,खिलाड़ी बहा रहे पसीना

कुचेरा कलम कला न्यूज़ रिपोर्टर महबूब खोखर

कुचेरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर आगामी 29 अगस्त को होने वाले एक दिवसीय मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता आयोजन की तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर हॉकी के खिलाड़ी भी कड़े अभ्यास में जुटे हुए हैं।नेशनल हाईवे 58 पर स्थित कल्पना चावला इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मेजर ध्यानचंद व जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विद्यालय मैदान में दिन-रात जोरदार तैयारी चल रही है।प्रधानाचार्य अणदाराम बिश्नोई विद्यालय के खेल मैदान में बच्चों
को जमकर तैयारी करवा रहे हैं।विद्यालय प्रांगण में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को खिलाड़ियों ने चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

शहर चुनें

Follow Us Now