लाडनूं में हर बूथ से 50-60 मतदाता एएसडी और 15-20 को नहीं मिल पाए 2002 के डाटा, एसडीएम ने सभी राजनैतिक दलों से की सहयोग की अपील

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में हर बूथ से 50-60 मतदाता एएसडी और 15-20 को नहीं मिल पाए 2002 के डाटा,

एसडीएम ने सभी राजनैतिक दलों से की सहयोग की अपील

लाडनूं (kalamkala.in)। मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चल रहे एस.आई.आर. अभियान के तहत यहां उपखण्ड कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मीनू वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बताया गया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बूथों में 50-60 अथवा उससे भी अधिक मतदाता ASD (Absent Shifted Death) अनुपस्थित, स्थानांतरित अथवा मृतक हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे मतदाता भी हैं, जो उपस्थित हैं और उनके नाम भी वर्तमान मतदाता सूची में हैं, परंतु वे अपने माता-पिता के नाम सन् 2002 की सूची से नहीं मंगवा पाए हैं, इनकी संख्या भी प्रत्येक बूथ पर 15-20 है। बैठक में राजनैतिक पार्टियों के सभी बीएलए 2 एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सहयोग के लिए कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ की सहायता से ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर उनका नाम जुड़वाने व जानकारी शीघ्र अपडेट करवाने का प्रयास करें। गौरतलब है कि एस.आई.आर. का पहला चरण 11 दिसंबर तक है। बैठक में नीतेश माथुर, गोविंद सिंह कसूम्बी, जयराम बुरड़क, अयूब खां मोयल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now