ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट को राजपूत भवन बनाने में होगा पूरा सहयोग- ले. ज. आशुसिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट को राजपूत भवन बनाने में होगा पूरा सहयोग- ले. ज. आशुसिंह

ले. जनरल आशुसिंह बने ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट के उप संरक्षक

लाडनूं। भारत सरकार की लेफ्टिनेंट जनरल ग्रिड कोर के महानिदेशक ले.ज. आशुसिंह लाछड़ी को स्थानीय ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट बोर्ड में उप संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने दी है। ले.ज. आशुसिंह को इस नियुक्ति पर पूर्व सरपंच बजरंग सिंह लाछड़ी, भवानी सिंह घिरड़ौदा, तेजसिंह जोधा, हुकमसिंह गणोड़ा, दताऊ सरपंच महेंद्र सिंह, मूलसिंह छपारा आदि ने उनको बधाइयां दी है। इस नियुक्ति कर ले.ज. आशुसिंह ने मुख्य ट्रस्टी पूर्व विधायक मनोहर सिंह से दूरभाष पर कहा है कि मुझे जो पद दिया गया है, उसे भारत सरकार में उच्च पद पर होते भी स्वीकार करता हूं, क्योंकि यह गैर राजनीतिक व समाजसेवा का पद है। राव केशरीसिंह का वंशज होने के नाते मनोहर सिंह हमारे सिरमौर है। मैं पश्चिमी राजस्थान का दौरा करते समय बड़े भाई लक्ष्मण सिंह पूर्व सेशन जज एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष करणी सिंह, उपाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़ छपारा, सचिव एडवोकेट गोविंदसिंह कसूम्बी एवं समस्त सदस्यों का सहयोग करते हुए लाडनूं में 2 बीघा जमीन पर राजपूत भवन बनाने में पूरा सहयोग करूंगा। यह जानकारी उपाध्यक्ष रूपसिंह छपारा ने दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now