बालिकाओं को स्वैटर, जूते-जुराब वितरित किए, सबके चेहरों पर खुशी छाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालिकाओं को स्वैटर, जूते-जुराब वितरित किए, सबके चेहरों पर खुशी छाई

लाडनूं (kalamkala.in)। राजकीय भीकूलाल सारड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधां की जरूरतमंद बालिकाओं को जसवंतगढ़ के ट्रस्ट द्वारा स्वैटर, जूते-जुराब वितरित किए जाने पर बालिकाओं के चेहरे खुशी से हर्षाए। शाला के उप प्राचार्य नानूराम घोटिया जिलाध्यक्ष रेसला, डीडवाना ने बताया कि ट्रस्ट के प्रतिनिधि डॉ. राम गोपाल जाट की प्रेरणा से सर्दी से बचाव व बालिकाओं के संवर्धन के लिए पुनीत कार्य की शाला की सुमित्रा रलिया प्रधानाचार्या सहित स्टाफ के सदस्यों ने तारीफ की और ऐसे नेक और प्रेरणादायक काम से सभी को सीख लेने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आगामी सर्द मौसम, मलमास में मूक-बधिरों की भी सुध लेकर मानवतावादी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का प्रयास करने को सभी का दायित्व बताया। इस अवसर पर जगदीशप्रसाद घिंटाला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ, महेंद्र सिंह राजोद, शिवनारायण कासनियां उप प्राचार्य, रघुनाथ घोटिया आर.पी. तथा राम निवास घोटिया सेवा निवृत्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी लाडनूं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जसवंतगढ़ के तापड़िया एवं तोषनीवाल परिवार द्वारा पिछले एक सदी से स्कूल, अस्पताल व सड़कों सहित तमाम तरह के क्षेत्रों में निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं और जसवंतगढ़ के तोषनीवाल परिवार के बुजुर्ग वर्षों पहले कसुंबी जाखला से जाकर जसवंतगढ़ में बसे थे। तोषनीवाल परिवार द्वारा कसुंबी जाखला में पूर्व मे भी काफी काम करवाए गये और अभी भी करवाये जा रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now