रोज 2 क्विंटल गरम लापसी बना कर खिलाते हैं गौवंश को, शिव मंदिर क्षेत्र में गौसेवक जुटे हैं इस पुण्यकर्म में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोज 2 क्विंटल गरम लापसी बना कर खिलाते हैं गौवंश को, शिव मंदिर क्षेत्र में गौसेवक जुटे हैं इस पुण्यकर्म में

लाडनूं (kalamkala.in)। सर्दी के मौसम और भीषण शीतलहर के दौर में कुछ युवक अपने घरों में गर्म बने रहने के बजाय अपने पूरे आराम को त्याग कर शीत से पीड़ित गौवंश की सेवा के प्रति समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। पिछली 13 दिसम्बर से ये सभी गौसेवक प्रतिदिन 2 क्विंटल लापसी गर्मागर्म बनाते हैं और बेसहारा विचरण करने वाले गौवंश को उनके वहां पहुंच कर उन्हें खिलाते हैं‌। यह सेवाकार्य ये गौसेवक हर वर्ष मलमास के दौरान यह सेवा प्रदान कर रहे हैं। अभी यहां शिव मंदिर के पास यह कार्य प्रतिदिन करने में जुटे हैं। इस पुण्यकर्म को गो सेवक जसकरण नागपुरिया, चंदनमल गैदर, संदीप नागपुरिया, रमेश नागपुरिया, रोहित प्रजापत, श्रीचंद प्रजापत, योगेश नागपुरिया, मोनू नागपुरिया, टीकूजी घोड़ेला, सोनू नागपुरिया, कमल घोड़ेला आदि अंजाम दे रहे हैं और अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now