लाडनूं के डॉ. आर्य को उनकी शोध के लिए मिला ‘बेस्ट रिसर्चर ऑफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी अवार्ड – 2026’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के डॉ. आर्य को उनकी शोध के लिए मिला ‘बेस्ट रिसर्चर ऑफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी अवार्ड – 2026’

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी द्वारा लाडनूं के डॉ. जगदीश प्रसाद आर्य को ‘बेस्ट रिसर्चर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी अवार्ड – 2026’ प्रदान किया गया है। डॉ. आर्य ने ‘इलेक्ट्रोहोमियोपैथी मेडिसिन रिसर्च’ विषय पर शोध किया है। डॉ. आर्य ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी इटली के डॉ. काउंट सीजर मैटी ने आविष्कृत की। उन्होंने केवल वनस्पतियों से इसकी दवाओं का निर्माण किया था। यह चिकित्सा पद्धति शुद्ध अहिंसक चिकित्सा प्रणाली है। इलेक्ट्रो होम्योपैथी में कुल 114 पेड़-पौधों से 38 तरह की दवाओं का निर्माण किया जाता है, जो मानव शरीर के प्रत्येक अंग-प्रत्यंग को नया जीवन प्रदान करती है तथा रोगों को समूल नष्ट करती है। किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स के बिना इस पद्धति की दवाएं अपना काम करती हैं। यह नवीन चिकित्सा पद्धति है और राजस्थान सरकार ने इसे मान्यता दे रखी है। अब तक की सभी चिकित्सा पद्धतियों, जिनमें एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक, यूनानी आदि सभी शामिल हैं, इन सबसे अधिक प्रभावी और किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव से रहित अहानिकारक सिस्टम है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now