लाडनूं में युवकों ने मिल लगाई कारों की रेस, लगी थाल पर थाल, भुगता खामियाजा, तेज रफ्तार से संतुलन खोकर स्कॉर्पियो गाड़ी तीन बार पलटी, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को किया रैफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में युवकों ने मिल लगाई कारों की रेस, लगी थाल पर थाल, भुगता खामियाजा,

तेज रफ्तार से संतुलन खोकर स्कॉर्पियो गाड़ी तीन बार पलटी, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को किया रैफर

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में तेज रफ्तार और होड़ाहोड़ के कारण शनिवार को एक गाड़ी पलट कर थाल पर थाल खाती गई और हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लाडनूं में मारुति-सुजुकी शोरूम मंगलम मोटर्स के पास हुआ, जिसमें टाटा हैरियर कार और स्कॉर्पियो कार को लेकर चालक युवक होड़ पर उतर आए और दोनों गाड़ियों को दौड़ाने लगे। इस रेस में स्कॉर्पियो गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पलट गई। रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी सम्भल नहीं पाई और लगातार पलटते हुए कार ने तीन लोट-पोट खाए। इस हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक अनुराग और सुमित अंदर ही फंसे रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर लाडनूं पुलिस थाने से सहायक पुलिस निरीक्षक नाथूराम और कांस्टेबल शिवशंकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय लाडनूं में पहुंचाया जाकर उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बाद में दोनों घायल युवाओं की हालत गंभीर होने के कारण उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

नगर पालिका सभी नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, बेसहारा पशुओं को खिंदास नंदीशाला में भिजवाएं- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर की शहरी सेवा शिविर की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

शहर चुनें

Follow Us Now