लाडनूं के राजकीय अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के उपकरणों सहित कायाकल्प, गोद लेने एवं उद्यान के पुनरुद्धार के लोकार्पण करवाया,
भारत विकास परिषद् ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, स्टोररूम व ऑफिस का करवाया कायाकल्प, वार्ड में आधुनिक कार्डियक बेड लगाया, ईसीजी मशीन व अन्य उपकरणों के साथ वार्ड के पीछे के उद्यान के पुनरुद्धार करवाया



लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा राजकीय उप जिला चिकित्सालय लाडनूं में ‘इमरजेंसी वार्ड कायाकल्प, गोद एवं उद्यान पुनरुद्धार का उद्घाटन’ कार्यक्रम राजकीय हॉस्पिटल के ओपीडी लॉज हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह संतोष कुमार प्रजापत थे तथा अध्यक्षता पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ओर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, डॉ. काना राम पुनिया, डॉ. चैना राम चौधरी, डॉ. श्रेयांस घोड़ावत, संरक्षक हनुमानमल जांगिड़ एवं अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी थे। सभी अतिथियों ने इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने ओर वार्ड में करवाए कार्यों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी ने राजकीय अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, स्टोररूम एवं ऑफिस के कायाकल्प और वार्ड में उपलब्ध कराये आधुनिक कार्डियक बेड, ईसीजी मशीन व अन्य उपकरणों के बारे मे और वार्ड के पीछे के उद्यान के पुनरुद्धार करवाया जाने की पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव सुरेश जाजू ने परिषद द्वारा करवाए गए पिछले साल के कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और सामुहिक राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भामाशाह और अतिथियों का स्वागत साफा पहना कर और दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर परिषद के सदस्यों ने किया। साथ ही अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स, स्टॉफ और नर्सिंग स्टॉफ का भी सम्मान दुपट्टा और शॉल ओढ़कर किया गया। अंत में भाविप अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम में हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, पुरूषोतम सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, नितेश माथुर, संतोष कुमार प्रजापत, डॉ. वीरेंद्र भाटी, महेंद्र बाफना, डॉ. श्रेयांस घोड़ावत, ललित नारायण सोनी, लूणकरण शर्मा, दिनेश सोनी, विजय चौहान, प्रवीण बरडिया, बच्छराज नागपुरिया, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, गोविन्द सिंह कसूम्बी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।







