लाडनूं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर दुजार युवा शक्ति मंच, सुनारी युवा वर्ग एवं छपारा युवा वर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार को तीनों गांवों में रैली निकाली गई। दुजार गांव के गुवाड़ से भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट व संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुवाड़ से शुरू होकर तिरंगा रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गयी। रैली में सैंकड़ो युवा और बच्चे भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाते हुये चल रहे थे।
रैली के पश्चात भारत माता पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं से देश के प्रति सच्ची निष्ठा का कर्तव्य बोध करवाया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह एडवोकेट, भंवर लाल स्वामी, महेंद्र स्वामी, ओमप्रकाश सैनी, बसंत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रैली के पश्चात भारत माता पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं से देश के प्रति सच्ची निष्ठा का कर्तव्य बोध करवाया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह एडवोकेट, भंवर लाल स्वामी, महेंद्र स्वामी, ओमप्रकाश सैनी, बसंत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
सुनारी में निकाली तिरंगा रैली

ग्राम सुनारी के युवा वर्ग के तत्वावधान में शनिवार को राधाकृष्ण स्कूल से तिरंगा रैली को भाजपा के नाथूराम कालेरा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह महावीर प्रसाद आसोपा, प्रेम खटकड़, किशोर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां से शुरू होकर तिरंगा रैली प्रमुख मार्गों से होते हुये निकाली गई। भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाते हुये रैली में युवा व बच्चे सम्मिलित हुए। रैली के पश्चात भारत माता पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह महावीर प्रसाद आसोपा ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं से देश के प्रति सच्ची निष्ठा का कर्तव्य बोध करवाया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, रामप्रसाद बिरड़ा, विक्रम सिंह, विकास गोदारा, नरपाल, सुरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।
छपारा में निकाली रैली
ग्राम छपारा में भी युवा वर्ग के तत्वावधान में रविवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ठाकुर जी के मंदिर से शुरू होकर रैली प्रमुख मार्गों से होते हुये निकाली गई। रैली को गुवाड़ से सरपंच मूलसिंह छप्पारा, देवेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह महावीर आसोपा व माणकचंद भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मंे सैंकड़ों युवा और बच्चे भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाते हुये चल रहे थे। बाद में भारत माता पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह महावीर प्रसाद आसोपा ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं से देश के प्रति सच्ची निष्ठा का कर्तव्य बोध करवाया। इस अवसर पर गोविंद सिंह, उदादास स्वामी, ओंकारमल सैन, दुलदास स्वामी आदि मौजूद रहे।







