मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर मूण्डवा शहर के सर्व समाज द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इस तिरंगा वाहन रैली का पोस्टर विमोचन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 9.15 बजे मदीना मस्जिद से सर्व समाज द्वारा भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के मदीना चौक, संस्कार बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पोकंडी नाडी, कृष्ण गौशाला, संस्कृत पाठशाला, वेंकटेश मंदिर, कन्या पाठशाला, सदर बाजार, चारभुजा का मंदिर, हनुमान जी मंदिर, नागौरी फलसा, नगर पालिका होते हुए जाना शहीद बाबा की दरगाह पहुंचेगी। रैली के पश्चात जाना शहीद बाबा की दरगाह परिसर मे देग वितरण का कार्यक्रम होगा। इस वाहन तिरंगा रैली में शहर के सभी समुदाय से लोग शामिल होगा। रैली का प्रमुख स्थानो पर पुष्प वर्षा से सर्व समाज द्वारा स्वागत किया जायेगा।






