घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति निर्बाध रहेगी, सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध रीफिलिंग के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, टीम गठित, जिला कलक्टर ने ली एलपीजी आपूर्ति समीक्षा बैठक, उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी, 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति निर्बाध रहेगी, सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध रीफिलिंग के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, टीम गठित,

जिला कलक्टर ने ली एलपीजी आपूर्ति समीक्षा बैठक, उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी, 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाने की हिदायत देते हुए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु आयोजित अहम् बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। डीडवाना-कुचामन जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूर्ववत निर्बाध रूप से जारी रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की चिकित्सीय एवं शैक्षणिक संस्थानों में निर्बाध उपलब्धता बनी रहनी चाहिए, जिससे आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

आमजन में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे

जिला कलक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया एवं अन्य किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों के आधार पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने उपभोक्ताओं तक बल्क एसएमएस के माध्यम से पिछली आपूर्ति से 25 दिन पश्चात बुकिंग स्वीकृत किये जाने एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में सूचित करे और प्रमाणित सूचना एवं जागरूकता संदेश प्रसारित करें, ताकि आमजन तक सही जानकारी पहुंचे और अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

बुकिंग की असुविधा पर हेल्पलाइन के नम्बर जारी किए

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01580-294494 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

कालाबाजारी की होगी सख्त निगरानी

बैठक में जिला कलक्टर ने रसद विभाग के अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग, अवैध रीफिलिंग गतिविधियों तथा कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया एवं जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका द्वारा समुचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग, रीफिलिंग या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी तथा जिले के तीनों प्रमुख गैस कंपनियों (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) के एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now