सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया विशेष नाकाबंदी अभियान, कुल 211 वाहनों के चालान काटे, काली फिल्में हटवाई, लाडनूं में पुलिस ने किए हाईटेक प्रयोग, उच्च तकनीक के इस्तेमाल की नाकाबंदी में बनाएं एक दर्जन ऑनलाइन चालान, संदिग्ध व्यक्तियों का टेक्निकल तरीके से किया फोटो मैचिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया विशेष नाकाबंदी अभियान, कुल 211 वाहनों के चालान काटे, काली फिल्में हटवाई,

लाडनूं में पुलिस ने किए हाईटेक प्रयोग, उच्च तकनीक के इस्तेमाल की नाकाबंदी में बनाएं एक दर्जन ऑनलाइन चालान, संदिग्ध व्यक्तियों का टेक्निकल तरीके से किया फोटो मैचिंग

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को सायंकाल तीन घंटों के लिए जिले भर में की गई नाकाबंदी और जांच अभियान में लाडनूं पुलिस ने जांच और चालान के लिए उच्च तकनीक का सहारा लिया। यहां पुलिस द्वारा पहली बार की गई हाईटेक नाकाबंदी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक दर्जन से अधिक ई-चालान काटे गए। थानाधिकारी शिंभू दयाल मीणा के अनुसार गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक तीन घंटे लाडनूं के करंट बालाजी व कोर्ट चौराहे के पास चलाए गए सघन नाकाबंदी अभियान में पुलिस ने पहली बार हाईटेक ई-चालान मशीन का उपयोग किया और उससे करीब एक दर्जन वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए। इसके अलावा पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए ‘राजकोप-1 सिस्टम’ के ‘फोटो मैच फीचर’ के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों के फोटोज का मिलान भी किया गया। साथ ही इस पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए थानाधिकारी मीणा द्वारा ‘बॉडी प्रोटेक्टर कैमरे’ का उपयोग भी किया गया।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, सीआई शिंभू दयाल मीणा, एएसआई नाथूराम, पुलिसकर्मी रामचंद्र, किशोर कुमार, शिव शंकर सहित पुलिस एवं आरएसी का जाब्ता मौजूद रहा।

जिले में काटे गए कुल 211 वाहनों के चालान

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में गुरुवार को शाम 6 से रात 9 बजे तक जिलेभर में चलाए गए विशेष संघन नाकाबंदी अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 211 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शराब पीकर वाहन चलाने पर 2 जनों के, काली फिल्म लगे 44 वाहनों के, बिना हेलमेट के 63 दुपहिया वाहन चालकों के, बिना सीट बेल्ट के 14 जनों के, बिना नंबर प्लेट के 43 वाहनों के और अन्य 45 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। सुरक्षित यात्रा ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now