लाडनूं के पुलिस थाना और वृताधिकारी कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में जुटे पुलिसकर्मी,
पुलिस कर्मियों ने किया स्वच्छता अभियान का संचालन, उठाए झाड़ू और हटाया कचरा


लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में शनिवार को जिले भर के विभिन्न पुलिस कार्यालयों, पुलिस थानों व पुलिस लाइन परिसर में ‘विशेष स्वच्छता अभियान’ आयोजित किया गया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ कार्यालय, स्वस्थ वातावरण और अनुशासित कार्य संस्कृति का संदेश दिया। लाडनूं में पुलिस वृत कार्यालय में वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में और पुलिस थाना लाडनूं में थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फालतू झाड़-झंखाड़ को उखाड़ा और वहां पेड़-पौधों को दुरुस्त किया तथा झाड़ू लेकर परिसर में साफ-सफाई की। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अपने इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।






