लाडनूं में नि:शुल्क पथरी प्रोस्टेट व मूत्र रोग परामर्श तथा निसंतानता परामर्श शिविर आज, नवदीप होस्पीटल में प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नि:शुल्क पथरी प्रोस्टेट व मूत्र रोग परामर्श तथा निसंतानता परामर्श शिविर आज,

नवदीप होस्पीटल में प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां राहूगेट के पास तेली रोड पर स्थित नवदीप होस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर में 15 मार्च रविवार को दो तरह के परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर पथरी, प्रोस्टेट, मूत्र रोगों तथा सभी तरह की नि:संतानता के पीड़ितों के लिए आयोजित होंगे। होस्पीटल के निदेशक उम्मेदसिंह चारण ने बताया कि ये शिविर हर माह की 15 तारीख को नवदीप होस्पिटल में लगाए जाते हैं, जिनमें जोधपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है।

पथरी प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग परामर्श शिविर

रविवार को 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित इस नि: शुल्क शिविर में ‘पथरी प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग परामर्श शिविर’ में पथरी प्रोस्टेट मूत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक यूरोलोजिस्ट डॉ. प्रकाश चौधरी जोधपुर मरीजों को देखेंगे और परामर्श प्रदान करेंगे। किसी भी प्रकार के गुर्दे, मूत्रनली, पेशाब की नली की पथरी, दिन व रात को बार-बार पेशाब लगना, पेशाब का बूंद-बूंद टपकना, किडनी, प्रोस्टेट, पेशाब की नली का कैंसर, खांसी व छींक के साथ पेशाब का निकलना, प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना, पेशाब की धार में कमी होना, पेशाब नली में रूकावट आदि बीमारियों से परेशान व्यक्ति शिविर का नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे।

नि:संतानता के लिए शिविर

इसी प्रकार रविवार 15 मार्च को ही प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 ,बजे तक नवदीप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नि:संतान लोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोधपुर की प्रमुख निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ सुगंधा गोयल (आई वी एफ विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) सभी तरह कि निःसन्तानता के इलाज के लिए परामर्श प्रदान करेंगी। इस शिविर में निःसंतानता, सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर भी सन्तान न होना, दोबारा सन्तानोत्पति में कठिनाई होना, शादी के दो साल बाद सन्तान न होना, दोनों ट्यूब का बन्द हो जाना, पीसीओडी होना, बार-बार गर्भपात होना, अण्डों का बराबर नहीं बनना, बच्चेदानी में गांठ होना, मासिक धर्म की अनियमितता या बन्द हो जाना, उम्र अधिक हो जाना या टी.बी. हो जाना आदि परेशानियों के लिए नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now