लाडनूं ब्लॉक में 4529 नव साक्षर महिला-पुरुषों ने दी उल्लास नवभारत बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा, 110 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा, 96.36 प्रतिशत रही उपस्थिति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं ब्लॉक में 4529 नव साक्षर महिला-पुरुषों ने दी उल्लास नवभारत बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा,

110 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा, 96.36 प्रतिशत रही उपस्थिति

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत सरकार द्वारा आयोजित उल्लास नवभारत बुनियादी साक्षरत मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 में रविवार को लाडनूं ब्लॉक से 4529 महिला-पुरुषों ने शामिल होकर परीक्षा दी। साक्षरता प्रभारी श्रीमती पुष्पा शेखावत ने बताया कि इस उल्लास नवभारत बुनियादी साक्षरत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन लाडनूं ब्लाॅक के कुल 110 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया। इसमें नव साक्षरों की साक्षरता एवं गणनात्मक क्षमता का आकलन किया गया। ब्लाॅक लाडनूं में कुल लक्ष्य 4700 का दिया गया था, जिसमें से 3349 महिलाओं एवं 1180 पुरुषों सहित कुल 4529 जनों ने भाग लेकर परीक्षा दी। यह परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियो की उपस्थिति कुल 96.36 प्रतिशत रही। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु बनाये गये कन्ट्रोल रूम में उपस्थित पुनीत बरनेला, रामदेव भाटी का सक्रिय सहयोग रहा। साक्षरता प्रभारी पुष्पा शेखावत ने बताया कि सीबीईओ कार्यालय के कल्याण सिंह एसीबीईओ प्रथम के निर्देशन में सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी पीईईओ, यूसीईईओ, साक्षरता प्रभारी व ब्लाॅक की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now