मूंडवा में 75 मीटर तिरंगे के साथ निकाली रैली, मुस्लिम समुदाय ने की पुष्पवर्षा, अखंड भारत पूजन व भारत माता की आरती भी हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरंगा रैली बनी साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल


मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मूण्डवा कस्बे के सर्व समाज द्वारा रविवार को ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के संयोजक गजेन्द्र गेपाला ने बताया कि पौखंडी तालाब से गाजे-बाजे के साथ सर्व समाज द्वारा तिरंगा रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए शारदा बाल निकेतन विद्यालय पहुंची। रैली हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक के रूप में अधिक आकर्षण का केन्द्र बन गई। रैली में सर्व समाज के लोगों और विद्यालयों के बालक-बालिकाएं मौजूद रही। 75 मीटर लम्बे तिरंगा का रैली में शानदार प्रदर्शन किया गया। पहली बार सबसे बड़े तिरंगे के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों ने रैली में भाग लिया। रैली में सबसे आगे तिरंगा लगे दुपहिया वाहनों पर युवा चल रहे थे और उनके पीछे पैदल नागरिक हाथों में तिरंगा लिए हुए थे तथा सबसे पीछे 75 मीटर कपड़े का तिरंगा लिए हुए शहर के युवा एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूरे शहर में रैली निकाली। अंत में शहर के शारदा बाल निकेतन में अखंड भारत पूजन का आयोजन हुआ, इसके बाद भारत माता की आरती की गई। शहर के मदीना मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए रैली का स्वागत किया। रैली में नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई, पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण मुंडेल, इब्राहिम नीलगर, शिव चौधरी, समसुद्दीन कुरेशी, दयानंद गैपाला, संजय रामावत, अब्दुल रहमान देवड़ा, नटवरलाल पाराशर, दिनेश मुंडेल, हरिओम तिवारी, मुकेश वैष्णव, ओमप्रकाश अरोड़ा, विनोद ओझा, संपत मुंडेल, अल्लाहबक्ष खोखर, खुर्शीद आलम एवं हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now