‘अमृत महोत्सव स्मारक’ बनाकर वीरों व शहीदों की स्मृतियों को स्थाई बनाया जाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। पिछले लम्बे समय से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सैनिकांे, गौरव सेनानियों, शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियो की स्मृतियों को स्थायी बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कारण कुछ स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के नाम से वाचनालयों, विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों का नामकरण किया गया और कुछ के नामकरण शहीदों के नाम से निकट भविष्य मे होने वाले भी हैं। मगर कसूम्बी गांव से एकमात्र चौधरी जगत्ता राम घिंटाला के नाम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय एवं वाचनालय का नामकरण किया गया. है, ज़बकि स्वतंत्रता सेनानी नानूराम मील, हनुताराम बिरड़ा, शौर्यचक्र विजेता वीर भेरा राम व शहीद महेंद्र सिंह राठौड़ की स्मृति को स्थायी बनाने व उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा दिलवाने के लिए ग्राम पंचायत, राज्य व केंद्र सरकार के स्तर पर अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। इस सम्बंध में कर्मचारी नेता व क्रांतिकारी विचारक जगदीश प्रसाद घिंटाला ने आजादी के अमृत महोत्सव- स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के महत्वपूर्ण अवसर पर एक ‘अमृत महोत्सव स्मारक’ बनाए जाने का सुझाव दिया है, जिसे बनाया जाकर देश के लिए बलिदान होने वाले वीर जवानों की समृति को चिरस्थाई बनाया जा सके और उनको सच्ची श्रद्धांजलि तथा सम्मान दिया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now