सशक्त समाज एवं शिक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया माली समाज ने 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिहार- 

सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र पर माली समाज ने किया विचार-विमर्श 

दिघवारा (छपरा)। बिहार के छपरा जिला के सैदपुर दिघबारा गांव में एक निजी सभागार में माली मालाकार कल्याण समिति के जिला स्तरीय बैठक का आयोजन समाजसेवी अशरफी भगत के नेतृत्व में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामजन्म भगत एवं संचालन श्रवण भगत के द्वारा किया। बैठक में अतिथि के रूप में माली मालाकार कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक मुन्ना मालाकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक आजाद, प्रेम प्रकाश एवं प्रमंडल प्रभारी अशोक भगत,अजय मालाकार उपस्थित हुए।

उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी लोगों ने शिक्षा पर फोकस करते हुए अपने समाज को शिक्षित करने का संकल्प लिया एवं सशक्त समाज एवं शिक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया। संगठन को मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर विचार प्रकट करने में उपेंद्र भगत, अशर्फी भगत, पप्पू भगत सरपंच, सुरेश भगत, सूरज कुमार माली, रामबाबू भंडारी मुखिया, ललन भगत, अरविंद कुमार भक्त,अजय मालाकार, नवनीत कुमार मुकुल, सत्येंद्र भगत, दीपक सैनी, शत्रुघ्न भगत, सुभाष भगत, संजय भगत, देवेंद्र मालाकार, मनोज भगत, नागेंद्र भगत, प्रशांत कुमार, रवि मालाकार, मुरारी मालाकार सहित सैकरो माली समाज के लोग उपस्थित हुए। अंत में माली समाज के लोगों ने सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now