पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा शर्मा व निबंध प्रतियोगिता में महिमा दिलोया प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दुग्गड़ के निर्देशन तथा संरक्षण में जैन विश्वभारती संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा पूजा शर्मा प्रथम रही। दूसरा स्थान राधिका तथा नजमा ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान जीनत बानो व सुनीता ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में महिमा दिलोया प्रथम स्थान पर रही। दूसरा स्थान दिव्या भार्गव एवं अभिलाषा स्वामी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर माया शर्मा तथा खुशी जोधा रही। प्रतियोगिता के आयोजन में एनएसएस की दोनों इकाइयों के प्रभारी डॉ. प्रगति भटनागर व डॉ. बलबीर सिंह तथा एनसीसी प्रभारी डॉ. आयुषी शर्मा का निर्देशन रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now