मदर वर्ल्ड स्कूल कुचेरा में हुआ संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदर वर्ल्ड अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। बच्चों ने इसमें एक से बढ़कर एक देशभक्ति व सांस्कृतिक गानों पर अपनी प्रस्तुतिया दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों ने जोर शोर से तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया, इस दौरान मुख्य अतिथि गण द्वारा कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया, जिसमें नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, चिकित्सालय के कर्मचारियों को मोमेंटो भेंट किये। मंच का संचालन विद्यालय के अध्यापक फ़िरोज़ खान पठान द्वारा किया गया।
संस्था के निदेशक प्रमोद सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में उन्हें प्रबल बनाने के लिए प्रयास जारी है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक प्रमोद सिंह व प्रिंसिपल अजय  कुमार ने सभी मुख्यातिथिगण, अभिभावकों, महानुभावों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के अतिरिक्त स्टाफ विद्यालय प्रशासक प्रशान्त सिंह, व्यवस्थापक आमोद सिंह, एकेडमिक इंचार्ज फ़िरोज़ खान पठान, सह-अध्यापक श्रीचंद चौधरी, किशोर सिंह , एसपी सर, सुनील शर्मा, मोहम्मद अशीब , नदीम अहमद, नावेद अंसारी, दीपक राजपुरोहित, सूरज सिंह, जोहान सर, पीटीआई रामा पूरी, स्पोर्ट्स कोच श्रवण मुंडेल आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now