खानपुर के अखिल सैनी साईकिल लेकर हुए रवाना माता वैष्णो देवी के दर्शन को,
देश की शान्ति, समृद्धि व सनातन धर्म की उन्नति की कामना लेकर जाएंगे माता के दरबार




लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील के ग्राम खानपुर निवासी अखिल सैनी और जयपुर के आनंद सैनी साईकिल से माता वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुए। यह उनकी द्वितीय साइकिल यात्रा है।श्री माता वैष्णो देवी के लिए साइकिल यात्रा पर रवाना होने पर उनका स्वागत, सम्मान किया गया और शुभकामनाएं दी गई। उनकी यह यात्रा देश की शान्ति, समृद्धि व सनातन धर्म की उन्नति की कामना लेकर है। साइकिल यात्री अखिल सैनी खानपुर (लाडनूं) से और आनन्द सैनी जयपुर से रवाना हुए।इस अवसर पर उनके परिजन और अन्य लोग उपस्थित रहे। इनमें खेमचन्द भाटी, मुन्नी देवी, निशा सैनी, संतोष देवी, शिवरतन, माया, संगीता, अजय सैनी, अक्षत, आरव, एंजल, कृषिव सैनी, संदीप शर्मा, संदीप अग्रवाल, दीपक टेलर, डिम्पल जैन, जितेन्द्र शर्मा, महावीर प्रसाद जैन, जितेन्द्र जैन, शैलेश शर्मा पण्डित एवं जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर-7 के निवासी इकट्ठे हुए तथा उन्हें ससम्मान रवाना किया।






