लाडनूं के रैगर समाज श्मशान भूमि में एक बड़ा कक्ष बनवा कर सौंपा समाज को, करीब 2 लाख की लागत से लंदन निवासी देवेंद्र फुलवारिया ने माता पार्वती देवी की याद में करवाया निर्माण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रैगर समाज श्मशान भूमि में एक बड़ा कक्ष बनवा कर सौंपा समाज को,

करीब 2 लाख की लागत से लंदन निवासी देवेंद्र फुलवारिया ने माता पार्वती देवी की याद में करवाया निर्माण

रामसिंह रैगर, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रैगर समाज श्मशान भूमि में करीब 2 लाख रुपयों की लागत से एक बड़ा कक्ष देवेन्द्र फुलवारिया (हाल निवासी लंदन) ने अपनी माता पार्वती देवी पत्नी भंवरलाल फुलवारिया की स्मृति में बनवा कर रैगर समाज लाडनूं को समर्पित किया है। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भामाशाह भंवरलाल पुत्र मंघाराम फुलवारिया ने इसका उद्घाटन फीता काटकर किया। इस कमरे की सुपुर्दगी रैगर समाज को करते हुए उद्घाटन के बाद इसकी चाबी रैगर समाज के अध्यक्ष हनुमानमल फुलवारिया को सौंपी गई। भविष्य में इस कमरा की समस्त देखभाल और सार-संभाल की जिम्मेदारी रैगर समाज लाडनूं के जिम्मे रहेगी।इस अवसर पर भंवरलाल फुलवारिया, पोकरमल, तुलसीराम, हंसराज, सागरमल सुवांसिया, सुरजाराम जाटोलिया, रामूराम बंशीवाल, जयकुमार गुंसाईवाल, विनोद कुमार मण्डावरिया, नौरतनमल तुनगरिया, कन्हैयालाल धौलपुरिया, रावताराम नवल, आशाराम फुलवारिया, बाबूलाल सबलानिया, लक्ष्मणराम धौलपुरिया, गुमानाराम मौर्य, भागीरथ फुलवारिया, चतराराम तुनगरिया, प्रभुदयाल मुसलपुरिया, भंवरलाल फुलवारिया, छिगनाराम मौर्य, मदन पटवारी, बीरबल रैगर, रामसिंह, गजेंद्र तुनगरिया , गणपत फुलवारिया, अशोक मौर्य, मदनलाल तुनगरिया, हुकमाराम फुलवारिया, सीताराम तुनगरिया, बाबूलाल फुलवारिया, बंशीलाल, नन्दकिशोर, पवन कुमार, विनोद कुमार फुलवारिया, दिनेश, अजय कुमार, विजय, मुकुल, सोमेश, जयेश, निवेश, अनुज, मनीष, सोनू, सुरेश फुलवारिया, रवि तुनगरिया, अमित कुमार, टीकम चंद, मनीष, ललित आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now