नए आधार केन्द्र खोलने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रेल से 4 मई तक, जिले में 25 नए केंद्र खुलेंगे, आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग के लिए सूचना जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नए आधार केन्द्र खोलने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रेल से 4 मई तक,

जिले में 25 नए केंद्र खुलेंगे, आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग के लिए सूचना जारी

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला आधार समिति द्वारा डीडवाना-कुचामन जिले के 25 चिह्नित स्थानों यथा ग्राम पंचायत / पंचायत समिति / तहसील / नगरीय क्षेत्र मुख्यालय पर आधार नामांकन / अद्यतन केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी (राजकॉम्प इन्फोसिस्टम लिमिटेड) द्वारा एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार (पंजीकरण एव अपडेट) विनियम 2016 अनुसार कार्य हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। जो भी पात्र व्यक्ति आधार नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तों अनुसार कार्य करने का इच्छुक है वह स्वयं की एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से Rajaadhaar app/module में 24 अप्रेल से 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक शिवराज सोनी ने बताया कि आधार केन्द्र के लिए आपकी फाईल यूआईडीएआई नई दिल्ली से एक्टिव होने के 7 दिवस में ऑपरेटर्स को 50000 रूपये पेनल्टी सिक्योरिटी राशि राजकॉम्प, जयपुर के बैंक अकाउण्ट में जमा करनी होगी। यदि विभाग से किट प्राप्त किया जाता है तो 50000 रूपये किट सिक्योरिटी राशि अतिरिक्त जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदनकर्ता को आवेदन के साथ UIDAI द्वारा उसकी आधार मशीन भविष्य में UCL Mode में परिवर्तित होने पर अनापत्ति हेतु भी घोषणा-पत्र देना होगा। पात्रता, अन्य विस्तृत विवरण एवं चिन्हित स्थानों की सूची जिले की वेबसाईट https://didwana-kuchaman rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now