आंखों का ऑपरेशन कराने ले गए थे जयपुर और परिजनों को बुला कर सौंपा शव, कैम्प लगाने वाली शंकरा आई होस्पीटल के खिलाफ संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आंखों का ऑपरेशन कराने ले गए थे जयपुर और परिजनों को बुला कर सौंपा शव,

कैम्प लगाने वाली शंकरा आई होस्पीटल के खिलाफ संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू

जयपुर/ डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना, लाडनूं, नागौर, सीकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नैत्र चिकित्सा परामर्श एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगा कर चयनित मरीजों को नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण के लिए जयपुर ले जाने और लाने का काम करने वाले जयपुर के विद्याधर नगर की शंकरा आई होस्पीटल के खिलाफ एक महिला की लापरवाही से मृत्यु का एक मुकदमा जयपुर के विद्याधर नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसकी रिपोर्ट डीडवाना तहसील के गिरधारीपुरा निवासी मो. सलीम पुत्र मजीद खां ने दर्ज करवा कर शंकरा आई होस्पीटल विद्याधर नगर जयपुर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। इस रिपोर्ट के अनुसार उसकी माताजी चूकी बानो (76) पत्नी मजीद खां निवासी गिरधारी पुरा, तहसील डीडवाना 19 अप्रेल को डीडवाना में अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए एक निजी जगह पर लगे कैम्प में गई थी।वहां से शंकरा आई होस्पीटल विद्याधर नगर जयपुर का स्टाफ उस अकेली औरत को लेकर जयपुर गये थी। घरवालों को साथ ले जाने से उन्होंने मना कर दिया था। उसकी माताजी पहले से ही बीपी और शुगर की मरीज थी। वहां होस्पीटल आने के बाद रात को उनकी तबियत खराब हो गई और रात को ही अस्पताल की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। इसकी सूचना उनको 20 अप्रेल को सुबह करीब 8 बजे दी गई। सुबह गांव के 4 अन्य व्यक्तियों के साथ वह शंकरा आई होस्पीटल विद्याधर नगर जयपुर पहुंचा तो पाया कि उसकी माताजी की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हुई थी तथा होस्पीटल की लापरवाही पूर्ण देखरेख की वजह से मृत्यु हुई है। उन्हें अस्पताल द्वारा रात को इसकी कोई भी सूचना नहीं दी गई थी। उसकी माताजी की डॉ. विजय कुमार सैनी की देखरेख में इलाज होना था। जबकि वार्डबॉय कोमल के देखरेख में उनकी मृत्यु हुई है। रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का पता लगा कर शंकरा आई होस्पीटल के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाने बाबत लिखा गया है। जयपुर की विद्याधर नगर पुलिस ने इस रिपोर्ट से मामला अन्तर्गत धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now