रुडीप ने दिए श्रमिकों को उपहार और पुरस्कार, श्रमिकों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रुडीप ने दिए श्रमिकों को उपहार और पुरस्कार,

श्रमिकों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। श्रमिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत एवं संवेदक एलएंडटी द्वारा सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. प्रथम स्थल पर श्रमिकों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में रूडीप के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू ने श्रमिक दिवस पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि आज का दिन सभी श्रमिक भाइयों के लिए खुशी का दिन है। सभी श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। रूडीप के सहायक अभियंता रियाज अहमद ने श्रमिक साथियों को बचत करने की सलाह दी। साथ ही श्रमिक-कार्ड के फायदे बताए। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्रमिकों को उपहार वितरण भी किया। एलएंडटी के रावत औऱ सूरज सिंह ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित कार्य, वातावरण, उचित वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा के सभी अधिकार प्रदान किये जायें। रूडिप टीम के असलम खान, इंजीनियर शेर मोहमद, इंजीनियर हिमांशु ने सुरक्षा सम्बंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से श्रमिक-सुरक्षा की परख की और पुरस्कार वितरण करवाये। एलएंडटी के अन्य अधिकारियों ने श्रमिकों को किसी भी समस्या की स्थिति में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन रंजीत झा ने किया। कार्यक्रम में सोशल सेफ गार्ड नवल सिंह सहित सभी एलएंडटी अधिकारी औऱ समस्त श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now