लाडनूं में कबाड़खाने में लगी भीषण आग, आठ लाख के नुकसान का अनुमान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कबाड़खाने में लगी भीषण आग, आठ लाख के नुकसान का अनुमान

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सिनेमा हॉल के पीछे गली नं. 6 में स्थित जाकिर दईया कबाड़ी के गोदाम में गुरुवार को रात्रि करीब 8 बजे आग लगने से आस-पास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटें करीब 20-20 फुट ऊंची उठ रही थी। इस आग में करीब 8 लाख के नुकसान का अनुमान है। आग में कबाड़खाने का अधिकांशतः प्लास्टिक का सामान व स्क्रेप जल कर राख हो गए। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मोर्चा संभाला और कुछ ट्रेक्टर टैंकर भी बुलाए जाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका ‌आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथमदृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वहां कोई कचरा जलाया रहा था और उसकी आग की चपेट में पूरा गोदाम आ गया और आग बेकाबू हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now