एनसीसी भर्ती दौड़ के आयोजन में सुष्मिता प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा में एनसीसी भर्ती के लिए छात्राओं ने लगाईं दौड़ 


लाडनूं। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नेशनल केडेट्स कोर एनसीसी में भर्ती के लिए छात्राओं ने दौड़ व साक्षात्कार का सामना किया। यहां एनसीसी की कुल रिक्त 11 सीटों के लिए 30 छात्राओं ने इस प्रतिद्वंद्विता में हिस्सा लिया। एनसीसी की प्रभारी लेफिटनेंट डा. आयुषी शर्मा एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने उनका मूल्यांकन किया। इस 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर सुष्मिता रही तथा द्वितीय स्थान पर मनीषा और तृतीय स्थान पर सुमन मेघवाल व रीना मेघवाल रही। इस अवसर पर्र प्राचार्य प्रो. त्रिपाठी ने इससे पूर्व छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी से छात्राओं में राष्ट्रसेवा के भाव प्रबल हो जाते हैं, साथ ही इससे अनुशासन, समय की पाबंदी और परिश्रम पूर्ण जीवन की शिक्षा मिलती है। एनसीसी में होने वाले नियमित अभ्यास से विद्यार्थी सबल व सशक्त बनता है और वह केवल शरीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक व बौद्धिक रूप से भी प्रबल बन सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now