छात्राओं ने किया कलात्मक जीवनोपयोगी वस्तुओं का निर्माण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रचनात्मक कौशल विकास कार्यक्रम में हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला “रचनात्मक आधारित कौशल विकास” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस छात्राध्यापिकाओं ने अपने हाथों से विविध प्रकार की जीवनोपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। छात्राओं ने अपना कौशल दिखाते हुए अपने हाथों से कलात्मक पायदान, चित्रांकन पूर्ण बैग, कढाई आधारित तकिये की खोली, कपड़े की पतंग, नेम प्लेट आदि वस्तुओं का निर्माण किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं में हस्त-कौशल विकसित होता है और उनकी कलात्मक प्रतिभा को उभरने का अवसर मिलता है। यह देश की आत्मनिर्भरता में भी सहायक है और बेरोजगारी से निजात दिलाने में इस प्रकार के कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध होते हैं। इससे योग्यता एवं क्षमताओं का विकास तथा उत्पादन का सामाजिक वातावरण तैयार होता है और छात्राएं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने छात्राध्यापिकओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा-कक्ष के बाहर और जीवन का वास्तविक ज्ञान देना आज की शिक्षा की महती आवश्यकता है। उन्होंने अंत में आभार भी ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now