पति की दीर्घायु और समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा ‘उब छठ’ का व्रत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पालिकाध्यक्ष अलका ने भी व्रत रख उबछठ का पूजन किया व कथा सुनी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। महिलाओं ने मंगलवार को ‘चंदन छठ’ जिसे ‘उबछठ’ भी कहा जाता है, का व्रत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने नगर सेठ श्री चारभुजा के मंदिर से जल लाकर पूजन किया। उबछठ की कहानी का श्रवण सुनने पश्चात सायंकाल पश्चात चंद्र दर्शन होने पर चंद्रमा को अर्क देकर भोजन किया। मूण्डवा नगर पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई ने भी चारभुजा नाथ के दर्शन कर ऊब छठ की कथा सुनी। कहानी सुनने के पश्चात पूजन किया। एक व्रतधारी महिला ने बताया इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और घर में समृद्धि प्राप्त होती है। पति की दीर्घायु के लिए विवाहिताओं ने तथा अच्छे वर की कामना के लिए युवतियों ने ऊब छठ का व्रत रखा। महिलाओं ने चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत खोला। मंगलवार रात बादल छाए रहने के कारण महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद महिलाओं ने अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर व्रत खोला।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now