मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूण्डवा के परिसर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह मे मूण्डवा अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर गरीब राम तिरदिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर मूण्डवावासियों को खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे कर्मियों को प्रोत्साहित करने से उनके कार्य करने में अभिरुचि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में तहसीलदार मनीराम खीचड़, नगरपालिका अध्यक्ष अलका कंदोई, सीबीईओ मानाराम पचार, सीओ विजय कुमार सांखला, नायब तहसीलदार रामनारायण जांगिड, पार्षद मैना देवी, पार्षद रुकसाना, प्रधानाचार्य अनूप शेखावत, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण मुंडेल, समाजसेवी सुभाष कंदोई, राकेश चौधरी आदि कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







