आधार कार्ड से मतदाता सूचियों को लिंक करने का कार्य बीएलओ द्वारा जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

21 अगस्त, 4 व 18 सितंबर तथा 9 और 16 अक्टूबर को लगेंगे सभी मतदान केंद्रों पर शिविर

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के रूण सहित आसपास के सभी गांवो में इन दिनों मतदाता सूचियों से आधार कार्ड को लिंक करने का कार्य संबंधित बीएलओ कर रहे हैं। रूण कार्यक्रम सुपरवाइजर जगदीश राम ने बताया कि मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने व प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं से आधार डाटा का संग्रहण करने के संबंध में कार्य परवान पर चल रहा है, इस कार्य के लिए रूण, इंदोकली गांवो में बूथ लेवल अधिकारी के तौर पर शुभकरण शर्मा, राजूराम चोटिया, विकास बारांसा, विरेद्रसिंह राजपुरोहित, दीनदयाल शर्मा और रामनिवास प्रजापत कार्य कर रहे हैं। बुधवार को बीएलओ शुभकरण शर्मा ने रूण गांव के नया बाजार एरिया में आधार कार्ड लिंक किए। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त, 4 सितंबर, 18 सितंबर, 9 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को सभी गांवो के संबंधित मतदान केंद्रों पर शिविरों का आयोजन होगा, जिसमें आधार लिंक का काम होगा । गौरतलब है कि सरकार की मंशा है कि आधार कार्ड लिंक होने से मतदाता सूचियां विशुद्ध रूप से सही होगी और मतदान प्रक्रिया में आसानी के साथ-साथ फर्जी वोटिंग पर लगाम लगेगी,इसी प्रकार आने वाले समय में ऑनलाइन वोटिंग में भी सहायता मिलेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now