स्काउट्स के जिला कमिश्नर रामदेव सिंह पूनियां की विदाई पर किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संघ के सहायक जिला कमिश्नर एवं जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव सिंह पूनियां के जौहरी स्कूल से अपने गृह नगर स्थानांतरण होने पर स्थानीय स्काउट संघ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी शकूर खान मोयल ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सुखद जीवन की कामना की। बालचर संघ के सचिव जगदीश प्रसाद घिंटाला ने बताया कि गांधीवादी तरीके तथा सादा जीवन उच्च विचारों से जीवन यापन करने वाले शिक्षाविद् पूनियां पिछले एक साल से ज्यादा समय से स्थानीय स्काउट एवं गाइड संघ की कमान भी संभाले हुए थे और भविष्य मे भी मार्गदर्शन की घोषणा उन्होंने कार्यमुक्त होने के समय पर की है। उनकी स्काउटिंग के प्रति लगाव की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जय नारायण व गुलाबचंद सांखला सहित शाला परिवार के सदस्य भी मौजूद रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now