लाडनूं में ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का शुभारंभ, पहले दिन के शिविर में कृषि भूमि व 69-ए के पट्टे वितरित किए, विवाह एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र किए जारी, सभी विभागों के अधिकारियों ने की जन सुनवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का शुभारंभ, पहले दिन के शिविर में कृषि भूमि व 69-ए के पट्टे वितरित किए,

विवाह एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र किए जारी, सभी विभागों के अधिकारियों ने की जन सुनवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में 12 जून से 15 जुलाई तक लगाए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ के तहत लाडनूं में शिविरों का विधिवत शुभारम्भ शुक्रवार को नगर पालिका के तत्वावधान में नगर पालिका कैम्पस में ही किया गया। इस कैम्प के पहले दिन ही नगर पालिका द्वारा कृषि भूमि पट्टा व भवन निर्माण स्वीकृति के 1-1 प्रकरण निस्तारित किये गये और 69-ए के 2 पट्टे वितरित किये गये। इसी क्रम में पालिका में त्वरित गति से 4 विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यु के 15 प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविर के दौरान आमजन की अच्छी व उत्साह पूर्ण सहभागिता रही। शिविर के पहले दिन ही नगर पालिका द्वारा किये गये कार्यों की लोगों ने सराहना की। नगर पालिका के अलावा कैम्प में अन्य विभागों की सहभागिता भी रही, जिनमें विद्युत निगम, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक सुरक्षा व न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों की शिविर में उपस्थिति रही।

एसडीएम ने किया निरीक्षण, सब संतोषजनक पाया

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने शुक्रवार को नगर पालिका में आयोजित पहले शिविर का निरीक्षण किया गया। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने उन्हें शिविर में होने वाले कार्यों, रियायतों आदि के बारे में जानकारी दी। उपखण्ड अधिकारी लहुआ ने शिविर में हो रहे कार्यों के प्रति संतोष जताते हुए सभी व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान पालिका के विधिक सलाहकार गोविन्द सिंह कसूम्बी, नगर पालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर आदि विद्युत निगम के सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमराज सैनी, महिला एंव बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर श्रीमती दीक्षा चौहान तथा लूणकरण शर्मा, गंगाराम रैगर आदि जन उपस्थित रहे।

यह रहेगा शिविरों का वार्डवार कार्यक्रम

शहरी सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत नगर पालिका लाडनूं द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों के लिए लगाए जा रहे शिविरों को शुभारंभ शहर के वार्ड सं. 1 व 2 के लिए शुक्रवार को आयोजित करके किया गया। शिविरों के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार वार्ड सं. 3 व 4 के लिए 15 जून को, वार्ड सं. 5 व 6 के लिए 16 जून को, वार्ड सं. 7 व 8 के लिए 18 जून को, वार्ड सं. 9 व 10 के लिए 19 जून को, वार्ड सं. 11 व 12 के लिए 22 जून को, वार्ड सं. 13 व 14 के लिए 23 जून को, वार्ड सं. 15 व 16 के लिए 24 जून को, वार्ड सं. 17, 18 व 19 के लिए 25 जून को, वार्ड सं. 20 व 21 के लिए 29 जून को, वार्ड सं. 22 व 23 के लिए 30 जून को, वार्ड सं. 24 व 25 के लिए 1 जुलाई को, वार्ड सं. 26 व 27 के लिए 2 जुलाई को, वार्ड सं. 28 व 29 के लिए 3 जुलाई को, वार्ड सं. 30 व 31 के लिए 6 जुलाई को, वार्ड सं. 32 व 33 के लिए 7 जुलाई को, वार्ड सं. 34 व 35 के लिए 8 जुलाई को, वार्ड सं. 36 व 37 के लिए 9 जुलाई को, वार्ड सं. 38 व 39 के लिए 10 जुलाई को, वार्ड सं. 40 व 41 के लिए 13 जुलाई को, वार्ड सं. 42 व 43 के लिए 14 जुलाई को तथा वार्ड सं. 44 व 45 के लिए 15 जुलाई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now