कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। दलित समाज के युवाओं ने बुधवार शाम नारेबाजी करते हुए कुचेरा थाना अधिकारी विमला चौधरी को ज्ञापन सौंप कर जालौर में 9 वर्ष के मासूम दलित बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल की एक निजी विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा घड़े से पानी पीने को लेकर बेहेरेहमी से पीटने मृत्यु होने के मामले में न्याय की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जालौर के सुराणा में इस दलित बच्चे इंद्र कुमार विद्यालय में बेरहमी से पीटने से बच्चे की मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में मानवता को शर्मसार करने वाली कोई घटना दुबारा न हो पाए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित मनोहरलाल माली, देवराज मेघवाल, शैतानराम घवाल, लक्ष्मीनारायण खोरवाल, पार्षद रामलाल, पार्षद शवंत, सद्दाम, गजेंद्रमेघवाल, दिनेश, अनिल, सुनील कताला आदि उपस्थित रहे।






