महिला समूहों  को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए- कलेक्टर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय आजीविका समन्वय समिति की बैठक
नागौर। जिला स्तरीय आजीविका समन्वय समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मंे राजीविका द्वारा संचालित समस्त गतिविधिओं का एजेंडावार अवलोकन किया गया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने एक सप्ताह में समूह के खातों के प्रपोजल बैंक शाखा में तत्काल जमा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समूहों को लोन कराने व पूर्व मे लिए गए लोन की राशि को बढ़ाने के लिए परियोजना स्टाफ व लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में जिला कलक्टर ने समूहों को रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश फंड व मुद्रा लोन जैसी अन्य योजना से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
महिला समूहों को रोजगार का अवसर देने पर जोर
बैठक के दौरान डीडीएम नाबार्ड द्वारा अवगत कराया गया कि महिला समूहों को कौशल प्रशिक्षण देकर सैनेट्री पैड व आचार, पापड़ की यूनिट खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला कलक्टर द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर महिला समूह द्वारा कैन्टीन खुलाने के निर्देश दिए गए, जिससे महिला समूहों को रोजगार का अवसर प्रदान हो सकेगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा, डीडीएम नाबार्ड मोहित कुमार, अर्पित शर्मा, आरएसएलडीसी के डीसी ललित दवे, लीड बैंक अधिकारी जीवन ज्योति, एनआरएलएम की एसी प्रियंका शर्मा, सुरेश, मनीष चौधरी, अशोक आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now