सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान

महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में सीवरेज के काम में लगी हुई राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत यहां बोपारियों के मोहल्ले में ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में हुआ।

बताए सीवरेज की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 

कार्यक्रम के दौरान कैप के असलम खान ने महिलाओं को सीवरेज परियोजना की उपयोगिता एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी और सिवरेज कनेक्शन के लाभ बताये। उन्होंने बताया कि जिस कॉलोनी में सिवरेज कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है, वहां प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कनेक्शन के समय अपने घर का सीवरेज कनेक्शन करवाये, जिससे यह शहर स्वच्छ और सुंदर बने। उन्होंने महिलाओं को अवगत करवाया कि सीवरेज कनेक्शन के लिए रूडीप द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। किसी भी घरेलू कनेक्शन के लिए किसी प्रकार की कोई भी राशि नहीं देनी होगी। उन्होंने किसी भी प्रकार के सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 से भी अवगत करवाया।

सिवरेज में नहीं जाने दें कोई भी कचरा

उन्होंने बताया कि सीवेरेज लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा, प्लास्टिक, सेनेटरी नेपकिन, बच्चों के डायपर अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें, क्योंकि इससे सीवरेज लाइन अवरुद्ध हो जाती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने घरों के स्नानघरों के नालों पर स्टील की जाली लगाने की अपील की, जिससे शैम्पू पाउच एवं अन्य ठोस पदार्थ सीवरेज लाइन में प्रवेश न कर सकें और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सीवरेज जल को शहर से बाहर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित किया जाएगा, जिसका उपयोग किसानों द्वारा सिंचाई हेतु तथा नगरपालिका द्वारा पार्कों एवं हरित क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी, जो शहर के विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सबको आगाह किया गया कि वर्षा जल को सीवरेज लाइन में प्रवाहित न करें, बल्कि इसे घरों में बने टैंकों में संग्रहित करें अथवा पृथक् ड्रेनेज व्यवस्था के माध्यम से निकासी करें और ड्रेनेज को बंद नहीं करवायें।

स्वच्छता की आदत बनाएं

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सावित्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत ही नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें।उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस एवं समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षु मीनाक्षी सहित जायदा, दौलत, आबिदा, सरोज, शबाना, कमला, गुलशन एवं क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now