लाडनूं में मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ आज, पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण करेंगे उद्घाटन, एक ही परिसर में मिलेंगे हर तरह की खरीदारी की सुविधा, सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ आज, पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण करेंगे उद्घाटन,

एक ही परिसर में मिलेंगे हर तरह की खरीदारी की सुविधा, सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गौरव पथ पर सुभाष बोस स्कूल के सामने स्थित जोधा ग्राउंड में मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ शुक्रवार 10 जुलाई को सायं 6.30 बजे किया जाएगा। तहसीलदार श्री अनिरुद्ध देव पांडेय व पुलिस उप अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह चारण मेले का उद्घाटन रिबन काट कर करेंगे। यह मेला मीडिया पार्टनर ‘कलम कला’ न्यूज पेपर एवं न्यूज पोर्टल के सहयोग से लगाया जा रहा है।

मेले में रहेगा नि:शुल्क प्रवेश 

मेला आयोजक बलदेव सैनी ने बताया कि इस मेगा ट्रेड फेयर में देश के विभिन्न प्रांतों की प्रमुख वस्तुओं को एक ही परिसर में खरीदा जा सकेगा। मेले में बच्चों एवं अन्य सभी के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले आदि की व्यवस्था मनोरंजन के लिए की गई है। इसी तरह महिलाओं, युवाओं, बच्चों आदि के लिए भेलपुरी, छोला-भटूरा आदि तथा विभिन्न फलों के ताजा ज्यूस आदि की सुविधा रहेगी। खाने-पीने व मनोरंजन के अलावा मेले में विद्यार्थियों व युवाओं के लिए उपयोगी शिक्षा व खेल सम्बंधी स्टेशनरी, खिलौने आदि सामग्री, महिलाओं के लिए उपयोगी किचन वेयर, बरतन, क्रोकरी आदि विभिन्न वस्तुएं और जूते-चप्पल, रेडिमेड गारमेंट वस्त्र आदि विभिन्न तरह की वैरायटी की मनपसंद सामग्री उपलब्ध रहेगी। मेले में प्रवेश को पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

पूर्ण सुरक्षा का किया गया है बंदोबस्त 

कलम कला की प्रधान सम्पादक सुमित्रा आर्य ने बताया कि मेले के उद्घाटन को लेकर सम्पूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है तथा मेले में लगने वाली सभी स्टॉल्स-दुकानें सज चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में वाहन पार्किंग की बेहतरीन सुविधा की गई है। इसी तरह मेले में सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त किए गए हैं। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा। मेले में सुरक्षा गार्ड्स की नियुक्ति भी की गई है। मेले में ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत साफ-सफाई के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

फिर भरोसे और मजबूती के साथ नई तकनीक और जन विश्वास से मजबूत हुआ भारतीय डाक विभाग- एन.आर. चौधरी (मंडल डाक अधीक्षक), डीडवाना में जिला स्तरीय ईसीआर रिव्यू मीटिंग एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा डाकपालों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

लाडनूं की बेटी निधि पारीक का किया गया चैन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, निधि पारीक ने अपने सम्मान को किया अभिभावकों को समर्पित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now